जापान में गर्भपात की पहली गोली को औपचारिक रूप से मंजूरी मिली

जापानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहली बार गर्भपात की ओरल गोली की बिक्री को मंजूरी दी है, जिससे प्रारंभिक गर्भावस्था में महिलाओं को कष्टदायी सर्जिकल प्रक्रिया का विकल्प मिल गया है।

प्रमुख बिंदु

ब्रिटिश फार्मास्युटिकल कंपनी लाइनफार्मा इंटरनेशनल द्वारा विकसित मेफीगो गोली पैक (Mefeego pill) गर्भावस्था के नौ सप्ताह तक की गर्भावस्था को समाप्त कर सकता है, और सर्जिकल गर्भपात से सुरक्षित माना जाता है।

मेफीगो दो-दवाओं का संयोजन है। इनमें से एक है मिफेप्रिस्टोन जो गर्भावस्था के हार्मोन को अवरुद्ध करता है, और दूसरा है मिसोप्रोस्टोल, जिसे गर्भाशय के संकुचन को उत्प्रेरित करने के लिए 36 से 48 घंटे बाद लिया जाता है।

इससे पूर्व तक जापान में गर्भ की आरम्भिक अवस्था के गर्भपात के लिए केवल शल्य चिकित्सा को मंजूरी दी गई थी, लेकिन चिकित्सा उपकरणों के साथ ऊतकों को हटाने की विधि से गर्भाशय को नुकसान पहुंचने का जोखिम बना रहा था और इस वजह से इस प्रक्रिया की आलोचना की जाती रही है।

गौरतलब है कि जापान में, गर्भपात गर्भावस्था के 21 सप्ताह और छह दिनों तक वैध है, लेकिन केवल तभी जब एक महिला यह साबित कर सकती है कि बच्चे को जन्म देने पर उसके स्वास्थ्य को खतरा है या आर्थिक कठिनाई होने की संभावना है।

एक विवाहित महिला गर्भपात की सुविधा तभी प्राप्त कर सकती है जब उसके पति ने इसकी सहमति दी हो।

error: Content is protected !!