Shingles: ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने भारत में शिंगल्स वैक्सीन “शिंग्रिक्स” लॉन्च किया

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स (GSK) ने 50 साल और उससे अधिक उम्र के वयस्कों में शिंगल्स/shingles (हरपीज ज़ोस्टर) और पोस्ट-हर्पेटिक न्यूराल्जिया (post-herpetic neuralgia) की रोकथाम के लिए भारत में शिंग्रिक्स/Shingrix (ज़ोस्टर वैक्सीन रिकॉम्बिनेंट, एडजुवेंटेड) के लॉन्च की घोषणा की।

शिंग्रिक्स एक नॉन-लाइव रिकॉम्बिनेंट सबयूनिट वैक्सीन (recombinant subunit vaccine) है जिसे इंट्रामस्क्युलर रूप से दो खुराक में दिया जाता है।

शिंग्रिक्स वैक्सीन को 2017 में 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्कों में शिंगल्स की रोकथाम के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US-FDA) ने मंजूरी दी थी। यूरोपीय आयोग ने 2018 में 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वयस्कों में शिंगल्स की रोकथाम के लिए शिंग्रिक्स को मंजूरी दी थी।

शिंगल्स (Shingles)

शिंगल्स (Shingles) वैरिकाला-जोस्टर वायरस (varicella-zoster virus: VZV) के फिर से सक्रिय होने के कारण होता है। यही वायरस है जो चिकनपॉक्स का कारण बनता है।

50 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों और मधुमेह, हृदय रोग और गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित लोगों में कमजोर प्रतिरक्षा के कारण शिंगल्स होने का खतरा बढ़ जाता है। 

error: Content is protected !!