लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023: भारत 38वें स्थान पर

विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स 2023 (Logistics Performance Index) में भारत 38वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में भारत 54वें स्थान पर था। सिंगापुर ने सूचकांक में शीर्ष रैंक हासिल की जिसके बाद फिनलैंड और डेनमार्क का स्थान है।

लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स (LPI) छह प्रमुख आयामों पर देश के अंकों का भारित औसत है।  ये आयाम हैं;  कस्टम, इन्फ्रास्ट्रक्चर, अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट, लॉजिस्टिक्स क्षमता, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग; समयबद्धता (टाइमलीनेस)।

सॉफ्ट और हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण निवेश के कारण भारत की रैंक में सुधार हुआ है, जिससे देश के बंदरगाह के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।  

रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत सरकार ने व्यापार से संबंधित सॉफ्ट और हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों में निवेश किया है, जिससे  पोर्ट गेटवे को भीतरी इलाकों में आर्थिक क्षेत्रों से जोड़ने में मदद मिली है।

वर्ष 2023 में, अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट के लिए भारत की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है।  यह 2018 के 44 रैंक से सुधरकर 22 हो गया।  

समयबद्धता (टाइमलिनेस) के संदर्भ में, भारत ने रैंकिंग में 17 स्थानों की छलांग लगाते हुए एक महत्वपूर्ण सुधार दर्शाया है। इसके अतिरिक्त, भारत ने ट्रैकिंग और ट्रेसिंग में तीन स्थानों का सुधार किया।

error: Content is protected !!