भारत की G-20 अध्यक्षता के दौरान 100वीं G-20 बैठक

भारत 17 अप्रैल 2023 को वाराणसी में G-20 की अपनी अध्यक्षता के तहत 100वीं बैठक यानी कृषि मुख्य वैज्ञानिकों (Meeting of Agriculture Chief Scientists : MACS) की बैठक की मेजबानी। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत की G20 प्रेसीडेंसी

16 नवंबर, 2022 को G-20 बाली शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को G20 की अध्यक्षता सौंपी गई थी।

अध्यक्षता सौंपे जाने के बाद, भारत की साल भर चलने वाली G20 अध्यक्षता 1 दिसंबर, 2022 को शुरू हुई, और 30 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगी।

इससे पहले 8 नवंबर, 2022 को प्रधानमंत्री ने G20 लोगो लॉन्च किया था और भारत की G20 प्रेसीडेंसी थीम – “वसुधैव कुटुम्बकम” यानी – “वन अर्थ. वन फैमिली. वन फ्यूचर” का अनावरण किया था।

G-20 लोगो को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों में डिजाइन किया गया, जो हमारे पृथ्वी-समर्थक दृष्टिकोण और चुनौतियों के बीच विकास का प्रतीक है।

G20 समूह (G20) में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किए, यूनाईटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल हैं। G20 के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

error: Content is protected !!