Union Budget 2023-24: प्रधानमंत्री PVTGs विकास मिशन

विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (particularly vulnerable tribal group: PVTGs) की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री पीवीटीजी विकास मिशन (Pradhan Mantri PVTG Development Mission) शुरू किया जाएगा।

इसमें PVTGs परिवारों और पर्यावासों को सुरक्षित आवास, स्‍वच्‍छ पेयजल एवं स्‍वच्‍छता, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण,सड़क तथा दूरसंचार संपर्कता और संधारणीय आजीविका के अवसरों जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

वित्‍तमंत्री ने यह भी कहा कि अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना के तहत अगले तीन वर्षो में इस मिशन को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ रूपये की राशि उपलब्‍ध कराई जाएगी।

PVTGs की पहचान करने के मानदंड

‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups : PVTGs) की पहचान करने के निम्नलिखित मानदंड हैं:

1. पूर्व-कृषि स्तर की प्रौद्योगिकी का उपयोग ,

2. साक्षरता का निम्न स्तर,

3. आर्थिक पिछड़ापन,

4. घटती या स्थिर जनसंख्या।

योजनाएं

भारत सरकार और राज्य सरकारों की कई योजनाएं जहां PVTG आबादी भी अन्य आबादी के साथ लाभान्वित होती है, जनजातीय कार्य मंत्रालय विशेष रूप से PVTG आबादी के लिए ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) का विकास’ नामक एक योजना का संचालन करता है।

इस योजना में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 75 चिन्हित PVTG शामिल हैं।

राज्यवार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहो (PVTGs)

आंध्र प्रदेश (तेलंगाना सहित): चेंचू, बोडो गडाबा, गुटोब गडाबा, डोंगरिया खोंड, कुटिया कोंध, कोलम, कोंडा रेड्डी, कोंडासावरा, बोंडो पोर्जा, खोंड पोर्जा, परेंगी पोर्जा, तोठी।

बिहार (झारखंड सहित): असुर, बिरहोर, बिरजिया, पहाड़ी खरिया, कोरवा, मल पहाड़िया, परहैया, सौरिया पहाड़िया, सावरा।
गुजरात: कोलघा, कथोडी, कोतवालिया, पाधार, सिद्दी।

कर्नाटक: जेनु कुरुबा, कोरगा।

केरल: चोलनाइकयन, कादर, कट्टुनायकन, कोरगा, कुरुंबा।

मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़ सहित): अबुझ मारिया, बैगा, भारिया, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमर, सहरिया।

महाराष्ट्र: कटकारिया/कठोडी, कोलम, मारिया गोंड।

मणिपुर: मरम नागा।

ओडिशा: चुकुटिया भुंजिया, बिरहोर, बोंडो, दीदाई, डोंगरिया खोंड, जुआंग, खरिया, कुटिया कोंधा, लांजिया सौरा, लोढ़ा, मनकिडिया ,
पौड़ी भुइया, सौरा।

राजस्थान: सहरिया

तमिलनाडु: कट्टुनायकन, कोटा, कोरुम्बा, पनियान, टोडा।

त्रिपुरा: रेईंग.

उत्तर प्रदेश (उत्तराखंड सहित): बुक्सा, राजी।

पश्चिम बंगाल: बिरहोर, लोढ़ा, टोटोस।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ग्रेट अंडमानी, जारवा, ओंगे,सेंटिनलीज, शोम्पेन।

error: Content is protected !!